भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल तोड़ शेख हसीना का स्वागत करने पहुंचे मोदी
(DELHI, DELHI) बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आज दिल्ली पहुंची। प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के स्वागत के लिये प्रोटोकॉल के विपरीत आज यहां आईजीआई हवाईअडडा पर खुद पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के हवाईअडडे जाने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी और वह सामान्य यातायात के बीच हवाईअडडा पहुंचे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री चार दिन की यात्रा पर यहां आई हैं। उनकी यह यात्रा सात वर्ष के अंतराल के बाद हो रही है।

हसीना कल मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगी और इस दौरान भारत बांग्लादेश को सैन्य आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिये 50 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की घोषणा हो सकती है।हालांकि इस दौरान वहां एक और बात देखने को मिली। शेख हसीना के साथ आए अधिकारी उनकी सुरक्षा को छोड़ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी खिंचाने में मशगुल हो गए। सभी अधिकारी बारी-बारी से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।