शिखर बैठक भारत देगा बांग्लादेश को 450 करोड़ डॉलर की मदद
(DELHI, DELHI) चार दिवसीय भारत यात्रा पर आयीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना आज पीएम नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मिलीं जहां पर दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता हुई। उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष असैन्य परमाणु सहयोग और रक्षा सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कम से कम 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। बांग्लादेश को सैन्य आपूर्ति के लिए 50 करोड़ डालर की अतिरिक्त रिण सुविधा की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा कि यह बांग्लादेश की जरूरतों के अनुरूप होगा ।

हालांकि, तीस्ता जल बंटवारे के मुददे पर बहुप्रतीक्षित समझौते को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए तीस्ता जल बंटवारे का मुद्दा महत्वपूर्ण है और इस बारे में भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि तीस्ता भारत जल बंटवारे के मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है और निकाला जायेगा।

मोदी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश विकास गठजोड़ में ऊर्जा सुरक्षा एक महत्वपूर्ण आयाम है और यह आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने रक्षा सुरक्षा कारोबार और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण सामरिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर विचार किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।