केजरीवाल का आरोप 200 में से 18 EVM गड़बड़ फिर भी धृतराष्ट्र बना है चुनाव आयोग
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि धौलपुर में 200 में 18 ईवीएम में खराबी है लेकिन चुनाव आयोग इसकी जांच नहीं करवा रहा है। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश के भिंड में ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कल पूरे देश में उपचुनाव हुए । राजस्थान के धौलपुर में 18 मशीनों में गड़बड़ी पाई गई। ईवीएम की प्रोग्रामिंग में छेड़छाड़ हुई है इनका कोड बदला गया। केजरीवाल ने पूछा कि कोड किसने बदला कब बदला और क्यों बदला गया

इतना ही नहीं केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब शक हो रहा है कि चुनाव आयोग जांच क्यों नहीं करा रहा। एक विधानसभा में करीब 200 बूथ होते हैं इनमे 18 ख़राब हैं तो 10 प्रतिशत गड़बड़ है। केजरीवाल ने कहा कि भिंड की मशीन पर चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी। इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही। अब बटन किसी का दबाओ वोट भाजपा को मिल रहा है। विविपेट नहीं होगी तो गड़बड़ी फैलेगी।

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र हो गया है किसी भी कीमत पर भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान से मशीन क्यों लाई जा रही हैं। 3 जेनरेशन की मशीन एमसीडी चुनाव में यूज करने जा रहे हैं। ये सारी मशीने 2006 से पहले की हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सारी मशीन गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत घोषित कर दो लोग सड़क पर उतरेंगे। हम चुनाव जरूर लड़ेंगे, छोड़ कर नहीं जाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।