मुश्किल में केजरीवाल कोर्ट ने जारी किया जमानती गिरफ्तारी वारंट
(ASSAM, India) असम की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में इसके समक्ष पेश नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बीजेपी नेता सुरजय रोंगफर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े करने को लेकर पिछले साल दिसंबर में केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

दिफु जिला अदालत ने इससे पहले केजरीवाल को 30 जनवरी को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश नब कुमार डेका बरुआ ने केजरीवाल के खिलाफ 10000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई आठ मई को होगी जिसमें केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश होना होगा।

अदालत ने कहा कि उनके पास केजरीवाल के वकील गुरप्रीत सिंह उप्पल की याचिका है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सकते। अदालत ने कहा कि आरोपी केजरीवाल पहले भी अदालत के समक्ष हाजिर नहीं हुए थे और उन्होंने मामले को दो महीने के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।