नरेंद्र मोदी डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए भीम-आधार प्लैटफॉर्म और भीम ऐप के लिए कैश बैक के अलावा रेफरल बोनस योजना की शुरुआत करेंगे। भीम आधार एक ऐसा तरीका होगा जिसके जरिए व्यापारी और दुकानदार आसानी से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं और उन्हें नगद की जरूरत नहीं होगी। रेफरल बोनस और कैशबैक सिस्टम की भी शुरुआत की जाएगी। आधार से जुड़े भीम ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने बायोमेट्रिक डाटा से किसी दुकान पर बिना नगद का इस्तेमाल किए और बिना किसी कार्ड का इस्तेमाल किए डिजिटल तरीके से पेमेंट कर सकता है।
उन्होंने कहा नागपुर में मैं दीक्षाभूमि पर प्रार्थना करूंगा जो डा अंबेडकर से जुड़ा एक पवित्र स्थान है। दीक्षाभूमि बौद्ध धर्म से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है जहां अंबेडकर ने 14 अक्तूबर 1956 को बौद्ध धर्म स्वीकार किया था। मोदी ने कहा हम डा अंबेडकर के सपनों का मजबूत समद्ध और समावेशी भारत बनाने की दिशा में कठिन प्रयास कर रहे हैं।
नागपुर जिला सूचना अधिकारी ने मोदी की यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि वह शहर के हवाई अडडे पर 10 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेंगे जहां से वह अंबेडकर की 126वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दीक्षाभूमि जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।