MOAB हमला अफगान में 36 ISIS आतंकी मरे एक भारतीय आतंकी भी
(International) अफगानिस्तान के नांगरहार में अमेरिकी MOAB (मदर ऑफ ऑल बम्ब्स) बम द्वारा किए गए हमले में अब तक 36 आतंकियो के मारे जाने की सूचना है। इनमें भारतीय मूल का एक आतंकी भी शामिल है। केरल के एक परिवार ने दावा किया है कि उनका बेटा मुर्शीद इस हमले में मारा गया।

अफगानिस्तान के नागरहार में आईएस के गुप्त ठिकानों पर सैकड़ों आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे जिनमें कुछ भारतीय युवकों के शामिल होने की आशंका है।खबरों ने अनुासर खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि करीब 21 युवक आईएस से प्रभावित हुए हैं और देश छोड़कर आईएस में शामिल होने चले गए हैं। भारतीय युवकों के अलावा यहां कुछ बांग्लादेश व मालदीव के युवक आतंक की ट्रेनिंग ले रहे थे।

अनुमान है कि गुरुवार शाम को अमेरिका द्वारा गिराए गए GBU-43 बम से बड़ी संख्या में तंकी मारे गए। हालांकि मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया। लेकिन अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि जहां बम गिराया गया है वहां पर करीब 700 आतंकी आईएस की ट्रेनिंग ले रहे थे। जबकि अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसियों को मामना है कि यहां करीब 1500 लोग कट्टरवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।