PM मोदी बोले भीम एप अर्थव्यवस्था का महाराथी साबित होगा
(Nagpur, Nagpur) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर नागपुर में एक कार्यक्रम को संबांधित करते हुए कहा कि बाबा भीम राव अंबेडकर ने संविधान के रूप में लोगों को जीने की गारंटी दी। उन्होंने संविधान के जरिए हर वर्ग को बढ़ने का मौका दिया और इसमें समाज के शोषित पिछड़े वर्ग के लिए व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि शिवजी ने जहर पीया था और अंबेडकर जी ने जहर पीते-पीते हम पर अमृत की वर्षा की।यहां पीएम मोदी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि समर्पित की और एकांत में थोड़ा वक्त बिताया। बीते दिनों प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था मैं कल अंबेडकर जयंती के विशेष अवसर पर नागपुर जाने को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।


नरेंद्र मोदी डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए भीम-आधार प्लैटफॉर्म और भीम ऐप के लिए कैश बैक के अलावा रेफरल बोनस योजना की शुरुआत करेंगे। भीम आधार एक ऐसा तरीका होगा जिसके जरिए व्यापारी और दुकानदार आसानी से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं और उन्हें नगद की जरूरत नहीं होगी।

रेफरल बोनस और कैशबैक सिस्टम की भी शुरुआत की जाएगी। आधार से जुड़े भीम ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने बायोमेट्रिक डाटा से किसी दुकान पर बिना नगद का इस्तेमाल किए और बिना किसी कार्ड का इस्तेमाल किए डिजिटल तरीके से पेमेंट कर सकता है।

उन्होंने कहा नागपुर में मैं दीक्षाभूमि पर प्रार्थना करूंगा जो डा अंबेडकर से जुड़ा एक पवित्र स्थान है। दीक्षाभूमि बौद्ध धर्म से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है जहां अंबेडकर ने 14 अक्तूबर 1956 को बौद्ध धर्म स्वीकार किया था। मोदी ने कहा हम डा अंबेडकर के सपनों का मजबूत समद्ध और समावेशी भारत बनाने की दिशा में कठिन प्रयास कर रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।