इसके अलावा नरेंद्र शकंर पांडे को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे वित्त विभाग में विशेष सचिव थे। वाराणसी में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का तबादला करके उन्हें विशेष सचिव सिचाईं एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है।
इलाहाबाद में मंडलायुक्त राजन शुक्ला का ट्रांसफर कर नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग में प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत किया गया है। इसके अलावा आगरा के मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी चंद्रकांत का भी तबादला किया गया है। वे अब लखनऊ में राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव राज्य होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।