ट्रिपल तलाक महिलाओं पर उत्पीड़न इस्लाम नहीं देता इजाजत मोहसिन रजा
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने मंगलवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और तीन तलाक को लेकर हमला बोला। उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लेकर कहा कि यह मौलवी पर्सनल लॉ बोर्ड है।

मोहसिन रजा ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए तीन तलाक पर कहा कि इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देता है। यह महिलाओं पर उत्पीड़न की तरह है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कानून जरूर बनाया जाना चाहिए जिससे महिलाओं को उनके अधिकार मिल सकें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।