एमसीडी चुनाव कांग्रेस का घोषणापत्र जारी गरीबों के लिए किए ये वादे
(DELHI, DELHI) कांग्रेस ने निगम की सत्ता में आने पर दो हजार करोड़ रुपये से कच्ची कॉलोनियों का विकास करने का वादा किया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आने के छह महीने के भीतर ही इन कॉलोनियों का ले-आउट प्लान को मंजूर किया जाएगा। ताकि कॉलोनियों को नियमित कराया जा सके।

माकन ने बताया कि दिल्ली की 1639 कच्ची कॉलोनियों में 40 लाख लोग रहते हैं। शीला दीक्षित सरकार ने इन कॉलोनियों के विकास पर 42 हजार करोड़ रुपये खर्च किए और 895 कॉलोनियों को नियमित भी किया गया। लेकिन कांग्रेस सरकार जाने के बाद से इन कॉलोनियों में विकास का काम ठप पड़ गया।

माकन ने कहा कि कांग्रेस इन कॉलोनियों के विकास के लिए लिए दो हजार करोड़ रुपये का कोष तैयार करेगी। यहां पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी और स्कूल डिस्पेंसरी सामुदायिक केन्द्र और पार्को का निर्माण किया जाएगा। गांव के बढ़े हुए लाल डोरे को भी नियमित करने की बात उन्होंने कही। दूर होगी गंदगी और बीमारीकांग्रेस ने साफ-सफाई को बेहतर बनाकर दिल्ली से गंदगी और बीमारी को दूर करने का वायदा किया है। जबकि चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने का वादा घोषणापत्र में किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।