पनामागेट के नाम से चर्चित पनामा पेपर्स लीक से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले पर पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट आज दोपहर 2 बजे फैसला सुनाएगा। पनामा पेपर्स लीक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिजनों पर विदेशों में अघोषित संपत्तियां रखने का आरोप लगा था। अगर फैसला नवाज के खिलाफ आया तो वह प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी को भ्रष्टाचार से इस जुड़े मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला पाकिस्तान में सियासी तूफान ला सकता है। पीएम पद के लिए नवाज के अयोग्य होने की स्थिति में पाकिस्तान एक बार फिर अस्थिरता के गर्त में जा सकता है। पिछले कई सालों से हिंसा और सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति कुछ सुधरी है और आर्थिक विकास दर में भी सुधार हुआ है लेकिन नवाज के खिलाफ कोर्ट का फैसला आया तो सियासी तूफान उठना स्वाभाविक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।