इधर गिरिराज सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटा डाली। जबकि ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव और ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार इस फैसले से नाराज नजर आए। गिरिराज सिंह ने नवादा लोकसभा के बरबीघा में अपनी खड़ी गाड़ी से तुरंत बत्ती हटा दी। मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक और जन उपयोगी बड़ा फैसला है। इससे देश में वीआईपी कल्चर खत्म होगा और आम लोगों को अधिक सुविधा मिल सकेगी। इस फैसले से रास्ते में चलने वाले एंबुलेंस को परेशानी नहीं उठानी होगी।
बिहार की राजनीति पर बोलते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन स्वार्थ की पूर्ति के लिए बना है और जब तक स्वार्थ रहेगा तब तक गठबंधन चलेगा। मिट्टी और मॉल घोटाले पर तीखा प्रहार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने चारा घोटाले को भी उजागर किया था। अब मिट्टी घोटाले में उनसे उम्मीद है कि वह इसे भी उजागर करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर आपसी समझ और मेलजोल से बनेगा। वोट के लिए नेता इसे बनने नहीं दे रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।