तिवारी के मुताबिक यह उन पर हुआ एक तरीके से जानलेवा हमला है क्योंकि वह हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन ऐसी घटना होना डर का संकेत है। आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है। इसलिए मुझे सतर्क रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस भी हमलावरों के साथ मिली हुई है। मुझे लगता है ये हमला एक साजिश के तहत हुआ है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।