केजरीवाल के घर PAC की बैठक, कुमार भी हो सकते हैं शामिल
(DELHI, DELHI) इन दिनों आम आदमी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।आज सुबह मनीष सिसोदिया सीएम अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि 11 बजे सीएम आवास पर पीएसी की बैठक होनी है। इस बैठक में कुमार विश्वास भी शामिल हो सकते हैं।

वहीं इससे पहले मंगलवार देर रात केजरीवाल के घर कुमार विश्वास की मौजूदगी में आप नेताओं की बैठक हुई। करीब एक घंटे चली गुप्त बैठक के बाद कुमार विश्वास मीडिया से बिना बात किए ही अपने घर की ओर रवाना हो गए।

पहले संजय सिंह और आशुतोष कुमार के घर गए। कपिल मिश्रा भी उनके घर पहुंचे। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कुमार के घर पहुंचें। वहां पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास हमारे साथी हैं और हम उन्हें मनाने आए हैं। एक मिनट के अंदर ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कुमार के घर से बाहर निकल आए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।