सुशील मोदी बोले लालू-शहाबुद्दीन ऑडियो टेप मामले मे RJD अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज हो
(BIHAR, BIHAR) बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली राजद नेता शहाबुद्दीन के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक निजी टीवी चैनल द्वारा खुलासा किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने प्रेस काफ्रेंस करते हुए लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने लालू के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की।
न्होंने एक अन्य ट्वीट में आगे लिखा है कि बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर और सिद्दीकी ने सीवान जेल जाकर शहाबुद्दीन से मुलाकात की इस बारे में भी राज्य सरकार चुप क्यों है? उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। हिंदुस्तानी अवाम मोचार् (हम) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहाइस ऑडियो के आने से साबित हो गया है कि राज्य में अपराधियों के संरक्षण में सरकार चल रही है। इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की भी मांग की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।