मिश्रा का केजरीवाल को खुला पत्र, अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनोती
(DELHI, DELHI) आम आदमी पार्टी से निलंबित किये गए दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ा हमला किया है। आज सुबह उन्होंने कहा कि मेरे पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत हैं और मैं अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीबीआई दफ्तर जा रहा हूं।
आज सुबह करीब सवा नों बजे कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक खुला पत्र जारी किया। अपने पत्र में केजरीवाल को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा है कि आज वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने इसके लिए केजरीवाल से आशीर्वाद मांगा। इतना ही नहीं कपिल मिश्रा ने उन्हें चुनाव लड़ने के भी चुनौती दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर वे सच्चे हैं तो अपने विधानसभा से इस्तीफा दें, मैं भी दूंगा और फिर जहां से भी चाहें चुनाव लड़ लें। मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में हिम्मत हो तो मेरे साथ किसी भी सीट पर चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा कि जिस गुरु से सीखा, उसी पर तीर चलाना है। गुरु के खिलाफ ही एफअआईआर दर्ज कराऊंगा।
इससे पहले कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर बताया था कि आज वे 9 बजे सुबह एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।