राजनयिक सूत्रों ने बताया कि 55 वर्षीय महमूद फिलहाल तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं। उनको बीते शुक्रवार को भारत की ओर से वीजा जारी कर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि महमूद इस महीने के आखिर में अथवा अगले महीने की शुरूआत में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बासित को इस्लामाबाद में विदेश सेवा अकादमी का प्रमुख नियुक्त किए जाने की संभावना है। महमूद 1985 में विदेश सेवा में आए थे। विदेश में उनकी पहली तैनाती अंकारा स्थित पाकिस्तानी दूतावास में हुई थी, जहां उन्होंने 1991 से 1994 में सेवा दी। वह वाशिंगटन,न्यूयॉर्क,अंकारा सहित कई स्थानों पर रहे। उन्होेंने 2009 से 2013 में थाईलैंड में पाकिस्तानी राजदूत के तौर पर सेवा दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।