पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का भारत मे पहला कंसर्ट, बोले शानदार रात,सम्मानित महसूस कर रहा हूं
(DELHI, DELHI)
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी एलबम पर्पस के फेमस गाने 'मार्क माई वडर्स' के साथ भारत में अपने पहले कंसर्ट की धमाकेदार शुरुआत की। बड़ी संख्या आए लोगों ने इसका लुत्फ उठाया।
सफेद टीशर्ट और काले शॉटर्स पहने कनाडा के इस 23 साल के सिंगर ने शानदार तरीके से मंच पर कदम रखा।'मार्क माई वडर्स' के बाद उन्होंने 'व्हेयर आर यू नाउ' गाया। इस गाने में सहायक डांसर्स ने भी उनका साथ दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब बीबर ने कहा, क्या शानदार रात है। यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप बेहतरीन लोग हैं। आशा है सबसे अच्छी रात के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्टेज पर भारत का झंडा फहराया। शहर में बीबर के साथ उनके बाउंसर और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा नजर आए, जिन्होंने एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की। बीबर का शो देखने श्रीदेवी, बोनी कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, मल्लिका अरोड़ा, अरबाज खान, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे और अजुर्न रामपाल जैसे सेलिब्रेटी अपने बच्चों के साथ स्टेडियम में नजर आए।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।