चीनी कंपनियां इन दिनों सिम्पल मार्केटिंग की जगह रिसर्च और डेवलपमेंट फिल्ड में भी शिफ्ट कर रही है। उदाहरण के लिए हम चाइना की टेलिकॉम कंपनी ह्यूवेई टेक्नोलॉजीज को देख सकते हैं। जिसने भारत में 170 मीलियन डॉलर का निवेश किया है।
चीन की सरकारी मीडिया हाउस ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन को भारत की इस आर्थिक तरक्की को गंभीरता से लेना चाहिए। अखबार के अनुसार भारत में देखा जा रहा कि वो चीन को कॉपी कर रहा। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार अगर भारत चीन को कॉपी करता है तो इसे हमारे देश को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस चिंता का एक और बड़ा कारण यहां की जनसंख्या में युवाओं का ज्यादा प्रतिशत भी है। यहां की आधी आबादी 25 साल से कम की है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक उनके शोधकर्ताओं ने एक सवाल उठाया कि अगर भारत चीन को कॉपी करने की सोचता है तो हमें इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि इसका इसका क्या असर होगा और चीन को क्या करना चाहिए चीन को कॉपी करके भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था भी विकसित कर सकता है साथ ही निवेश-आधारित वृद्धि भी देखी जा सकती है। इससे ऐसा देखा जा सकता है कि चीन के सामने भारत एक बड़ा कॉम्पिटिटर के रूप में सामने आ सकता है और ये स्थिति भी देखने को मिल सकती है कि ग्लोबल इनवेटस्टर एक बार ये सोचने पर मजबूर हो जाए कि भारत या चीन कहां निवेश किया जाए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।