वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन और पवार के बयान से बढ़ीं संभावनाएं अगला राष्ट्रपति बनने के लिये
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए को समर्थन दे दिया है। पार्टी के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने कहा बीजेपी के पास अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त समर्थन है। उनके उम्मीदवार के विरोध या अन्य उम्मीदवार उतारने का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा राकंपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों का पक्ष राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बेहद मजबूत प्रतीत हो रहा है।
जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आधिकारिक आवास पर बैठक की। यह बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक चली। जगन ने कहा, हम भाजपा की ओर उतारे गए किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देंगे क्योंकि हमारी राय में बहुत कम अंतर है। भूमि अधिग्रहण विधेयक और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे जैसे कुछेक मुद्दों पर मतांतर के अलावा विभिन्न मुददों को लेकर हमारी विचारधारा एकसमान है। हम लोगों के हित के बारे में सोचते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।