श्रीलंका में मोदी बोले:कोलंबो से वाराणसी तक सीधी विमान सेवा होगी शुरू
(DELHI, DELHI) अपने दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलंबो में आयोजित बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए। वेसाक दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यह बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। पीएम ने कहा कि बौद्ध धर्म भारत होते हुए श्रीलंका पहुंचा था। उन्होंने कहा कि श्रीलंका से भारत का पुराना रिश्ता है। इतना ही नहीं पीएम ने श्रीलंका वालों को तोहफा देते हुए कोलंबो से वाराणसी तक की सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की भी बात कही।

श्रीलंका और भारत का रिश्ता प्राचीन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने घोषणा की एयर इंडिया इस साल अगस्त से कोलंबो से बनारस तक सीधे फ्लाइट चलाएगी। पीएम ने कहा भगवान बुद्ध से जुड़े लोग एक-दूसरे से सीधे जुड़ेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।