यूपी विधानसभा सत्र:विपक्ष का जोरदार हंगामा,राज्यपाल पर फेंके कागज
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी विधानसभा की कार्यवाही आज हंगामे के साथ शुरू हुई। राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल पर विपक्ष ने कागज के टुकड़े फेंके और सीटियां बजाईं ताकि उनके एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए जा सके। लेकिन राज्यपाल ने हंगामे के बीच अपना भाषण जारी रखा और पूरा किया। उनके सुरक्षा कर्मियों ने उनका बचाव किया। इस बीच विपक्ष ने प्लेकार्ड भी दिखाए और नारेबाजी की।

सभी सपा नेता लाल टोपी पहनकर आए हैं और हाथों में सीटी भी है। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लामबंद है। आपको बता दें कि यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद ये पहली बार सत्र शुरू हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।