(International)
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में एक पॉप कॉन्सर्ट के खत्म होते ही जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 22 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। चश्मदीदों ने मैनचेस्टर अरीना में हुए आत्मघाती हमले की जो कहानी बताई है वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। 22 साल के रॉबर्ट टेम्पकिन ने रूह कंपा देने वाली इस घटना के बारे में बताया कि 'सब चिल्ला रहे थे भाग रहे थे, लोगों के कोट और फोन फर्श पर पड़े थे। लोग सबकुछ छोड़कर भागने लगे थे। हमले के बाद कुछ लोग चिल्ला रहे थे उन्होंने खून ही खून का मंजर देखा था, किसी ने कहा कि गुब्बारे फटने की आवाज थी तो कोई कह रहा था स्पीकर फट गया जोश एलियाट नाम के शख्स ने बताया कि वो मौतों की रिपोर्ट सुनने के बाद से सदमे में है। एलियाट ने कहा कि एक जोरदार धमाका हुआ। सभी एक जगह ठहर गए और चिल्लाने लगे। हम तो नीचे फर्श पर लेट गए। हालात बेहद तनावपूर्ण थे। उन्होंने आगे बताया कि जब हमें लगा कि हालात सुरक्षित हैं तो हम उठ गए और जितनी जल्दी हो सका बाहर निकल आए। लोग रो रहे थे उनकी आंखों में आंसू थे। हर जगह सिर्फ पुलिस की गाड़ियां थीं। हम बस जल्दी से जल्दी बाहर निकलना चाहते थे। हमें नहीं बता था कि वहां क्या हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।