लाइव विद केली शो में बोली प्रियंका मेरे फेवरेट को-एक्टर रणवीर सिंह
(International) बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लाइव विथ केली एंड रयान के शो पर दिखीं। प्रियंका इस शो में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। शो के होस्ट केली ने प्रियंका से पूछा कि उनके फेवरेट को-एक्टर कौन हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें अब तक के अपने को-एक्टर्स में से रणवीर सिंह पसंद हैं। प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्हें रणवीर क्यों पसंद हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर बहुत क्यूट हैं और उनके बागी तेवर पसंद हैं। इस पर शो की होस्ट ने कहा, हां, वह बहुत आकर्षक हैं।
प्रियंका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी' 'गुंडे' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। प्रियंका 'बेवॉच' के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म दो जून को रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।