यूपी वाली लइकी से प्यार हो गइल  गाने ने मचाया धमाल; बिहार के निशांत मुक्त की आवाज पर झूमे लोग
(India) भोजपुरी म्यूजिक के दीवाने के बीच इन दिनों एक गाना खूब चर्चा में है। 'यूपी वाली लईकी से प्यार हो गइल' ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक लोगों का ध्यान खिंचा है। इस गाने ने बिहार के रहने वाले सिंगर निशांत मुक्ता ने अपनी खास देसी वाली आवाज में पेश किया है। पॉप म्यूजिक और भोजपुरी ने अनोखे मेल ने इस गाने को युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई है। इस गाने को 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका था।
इस गाने की खास बात यह है कि इसमें पारम्परिक भोजपुरी अंदाज को मॉडर्न पॉप और रैप को मिलाया गया है। गाने के बोल 'यूपी वाली लईकी से प्यार हो गइल...' इसकी पहचान बन गयी है। इसकी धुन देसी अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षिक कर रही है।

निशांत मुक्ता बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखते है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के म्यूजिक रियलिटी शो I-पॉपस्टार के दूसरे सीजन में अपने भोजपुरी गाने से दर्शकों को ध्यान खींचा है। शो में उभरते कलाकारों को अपने ओरिजिनल गाने प्रस्तुत करने का मौका मिलता है।

निशांत की परफॉरमेंस से प्रभावित होकर नेहा कक्कड़, मुनव्वर फारूक और अन्य मेंटर्स ने उनसे दुबारा गाना गाने का अनुरोध किया। मंच पर मौजूद कलाकार गाने पर धूमते नजर आये।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।