(International)
ब्रिटेन मैनचेस्टर में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में पुलिस ने 7वें संदिग्ध को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि वह इस आतंकी हमले के पीछे काम कर रहे गैंग की तलाश कर रहे हैं। आतंकी हमले के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और इसी क्रम में बुधवार को 7वें संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। 22 मई को मैनचेस्टर एरेना के एक म्यूजिक कंसर्ट में फिदायीन हमलावर सलमान अबेदी खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस धमाके में हमलावर समेत 22 लोग मारे गए थे और 64 लोग घायल हुए थे। आतंकी सलमान अबेदी के पिता रमदान और छोटे भाई को हशेन की लीबियाई सेना ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं सलमान का बड़ा भाई इस्माइल को मैनचेस्टर के कॉर्ल्टन इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार की रात को और ज्यादा आतंकी हमले होने की आशंकाओं के चलते ब्रिटेन सरकार ने पूरे इलाके में सेना को तैनात कर दिया है। सेना के जवान अब रिहायशी इलाकों और गलियों में गस्त लगा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।