वहीं इससे पहले SCO में भाग लेने गुरुवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे पीएम मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबाऐव द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी शिरकत किया। इस समारोह में पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ भी शामिल थे। गौरतलब है कि SCO सम्मेलन में इस बार भारत और पाकिस्तान को भी बतौर पूर्ण सदस्य शामिल किया जा रहा है।उधर पीएम मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नजरबाऐव से गुरुवार को दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर भी बातचीत की। बता दें कि SCO सम्मेलन कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 8-9 जून को आयोजित हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के इस समूह में शामिल होने के बाद SCO का विस्तार सेंट्रल एशिया से बढ़कर दक्षिण एशिया तक हो जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।