आतंक की फंडिंग बंद करे क़तर -डोनाल्ड ट्रंप
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि कतर इतिहास में लंबे समय से आतंकवाद का वित्तपोषण करता आया है। उन्होंने इस छोटे से खाड़ी देश और अन्य देशों से कहा कि वे आतंक का वित्त पोषण तत्काल बंद करें।
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस जोहानिस के साथ व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा, वित्तपोषण (आतंकवाद का) बंद करें, हिंसा का पाठ पढ़ाना बंद करें, हत्याएं करना बंद करें। ट्रंप ने आरोप लगाया कि आतंकवाद का सबसे ज्यादा वित्त पोषण कतर कर रहा है।
ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब उनके शीर्ष राजनयिक रैक्स टिलरसन ने सउदी अरब और उसके अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों से कतर के साथ गतिरोध में नरमी लाने का अनुरोध किया है और कहा है कि इससे क्षेत्र में अमेरिकी सेना की गतिविधियां तथा इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है।
बहरीन, मिस्र, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने कतर से संबंध खत्म कर लिए हैं और उस पर कटटरपंथी समूहों का साथ देने का आरोप लगाया है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।