मध्य प्रदेश में किसानों पर गोलीबारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरने के लिए अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारा है। कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता सिंधिया ने घोषणा की है कि वह 14 जून से 72 घंटे का सत्याग्रह शुरू करने वाले हैं। इस सत्याग्रह की शुरुआत भोपाल से होगी। इससे पहले खुद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान उपवास पर बैठे हुए हैं। यानी किसानों के मुद्दे पर अब एमपी में उपवास बनाम सत्याग्रह की लड़ाई भी देखने को मिल सकती है। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश का दौरा कर फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजनों से मिल चुके हैं। छह जून को मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में पांच किसानों की मौत हो गई थी। इसके अलावा छह अन्य किसान घायल भी हो गए थे। इसके बाद किसान भड़क गये और किसान आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल गया। आंदोलन ने हिंसक रूप भी ले रखा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।