(DELHI, DELHI)
पूर्व राजनयिक और महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार हो सकते हैं। ये जानकारी हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दी है। देश के सर्वोच्च पद के लिए लेफ्ट पार्टियों के साथ-साथ पूरा विपक्ष गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमत हो सकता है। बताया जा रहा है कि यदि सरकार विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए एक नाम के बारे में पूछती है तो विपक्ष गोपाल कृष्ण गांधी का नाम आगे कर सकता है। 71 वर्षीय गोपाल कृष्ण गांधी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के साथ साथ बंगाल के पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को होने हैं। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। वहीं, राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू शुक्रवार को सोनिया गांधी और सीताराम येचुरी से मुलाकात करेंगे। बुधवार को बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई। 23 जून को होने वाली एनडीए की बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है। क्योंकि पीएम मोदी 24 को विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया था। बता दें कि एनडीए को अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार को जीत दर्ज कराने के लिए 20,000 वोटों की जरूरत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।