दिल्ली सरकार के ही पीडब्लयूडी विभाग ने 'आप' को भेजा नोटिस, दफ्तर खाली करने और 27 लाख चुकाने के आदेश
(DELHI, DELHI) दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। नए प्रकरण में दिल्ली सरकार के ही पीडब्लयूडी विभाग ने आम आदमी पार्टी को उनके राउज एवेन्यू स्थित दफ्तर को लेकर नोटिस भेजा है। नोटिस में विभाग ने आम आदमी पार्टी को 27 लाख रुपये का किराया चुकाने को कहा है इसके अलावे पार्टी को दफ्तर खाली करने को भी कहा गया है। आम आदमी पार्टी ने पीडब्ल्यूडी को एक याचिका भेज कर पार्टी के वर्तमान कार्यालय से ही काम संचालित करने की अनुमति मांगी थी। जिसके जवाब में पीडब्ल्यूडी ने पार्टी को नोटिस भेजते हुए 27 लाख रुपये का जुर्माना चुकाने को कहा है। नोटिस में विभाग ने बताया है कि पार्टी को ये कार्यालय आवंटित किया ही नहीं जा सकता, दिल्ली के एलजी भी इसे पहले ही रद्द कर चुके हैं। यह नोटिस मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गु्प्ता के नाम से आया था। जिसमें यह बात साफ-साफ लिखी गई थी कि किसी भी प्रावधान के तहत अवैध कब्जे को आधिकारिक रूप से आवंटित नहीं किया जा सकता है। पार्टी ने जितने दिनों तक इस जगह पर अवैध रूप से कार्यालय संचालित किया है इसका जुर्माना भरना होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।