राष्ट्रपति चुनाव 2017: सयुंक्त उम्मीदवार के लिए राजनाथ आज करेंगे सोनिया गांधी से मुलाक़ात
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति उम्मीदवार को सर्वदलीय सहमित बनाने के मद्देनजर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बीजेपी और विपक्ष ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं की तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जो विभिन्न दलों के नेताओं से बात करेगी। इस टीम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू शामिल हैं। चंद्रबाबू नायडू देंगे PM मोदी के उम्मीदवार को समर्थन, शरद पवार से नहीं मिला आश्वासन वेंकैया नायडू ने गुरुवार को विपक्ष के नेता एवं राकांपा प्रमुख शरद पवार तथा यूपीए गठबंधन के घटक तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बातचीत की। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का समर्थन करेंगे। वहीं पवार ने कोई आश्वासन नहीं दिया और कहा कि वह कुछ दिनों में राजधानी आएंगे और इस बारे में और बातचीत करेंगे। कांग्रेस, वाम, राकांपा सहित नौ विपक्षी दलों के एक समूह यह कह चुका है कि वह अपना रूख तभी स्पष्ट करेंगे जब बीजेपी नीत एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार का खुलासा कर देगा। इस समूह में सपा, बसपा, जदयू एवं राजद शामिल हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।