सेना ने अरुणाचल प्रदेश के भालुकपोंग के पास एक भूस्खलन स्थल से 70 महिलाओं और 50 बच्चों सहित सोमवार को कुल 200 लोगों को बचा लिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील न्यूटन ने यहां कहा कि बोमडिला के अतिरिक्त उपायुक्त के मौखिक अनुरोध पर बचाव अभियान चलाया गया, क्योंकि दो भूस्खलन स्थलों पर रविवार रात आठ बजे से 200 लोग और कोई 70 वाहन फंसे पड़े थे। उन्होंने कहा, “उस इलाके में मौजूद सेना की टुकड़ी के कमांडर चिकित्सा अधिकारी और दो जेसीओ तथा 20 अन्य कर्मियों के साथ भूस्खलन स्थल के लिए रवाना हुए, और वहां उन्होंने घाटी व नदी की तलहटी के रास्ते भूस्खल के चारों और एक रास्ता तैयार किया, और इस तरह सोमवार सुबह 11 बजे फंसे नागरिकों को वहां से निकाला जा सका।” उन्होंने कहा कि लोगों को वहां से सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।