मोदी आज रात तीन दिन की यात्रा पर यूएस कैपिटोल पहुंचेंगे जिस दौरान वह व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ बैठक करेंगे। सोमवार की दोपहर से दोनों नेता विभिन्न बैठकों में साथ वक्त बिताएंगे जिसमें दोनों के बीच सीधी बातचीत, शिष्टमंडल के स्तर की वार्ता, स्वागत शामिल है जो रात्रि भोज के साथ खत्म होगा। अधिकारी ने कहा कि वे सीधी बातचीत से शुरूआत करेंगे। फिर वह सीधी बातचीत से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जो करीब एक घंटे तक चलेगी। फिर दोनों प्रेस में बयान जारी करेंगे। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह संवाददाता सम्मेलन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि प्रेस को बयान देने के बाद वह दोनों स्वागत समारोह में जाएंगे। इसके बाद रात्रि भोज होगा। इस तरह यह लंबी बातचीत होगी, दोनों नेताओं को एक दूसरे को जानने के लिए और उन अहम मुद्दों पर संवाद के लिए समय मिलेगा जिनका सामना दोनों देश कर रहे हैं।
बैठकों के दौरान अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व उप राष्ट्रपति माइक पेन्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैक्मास्टर, विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन, रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस, वाणिज्य मंत्री विल्बर रोज और वित्त मंत्री स्टीवेन न्यूशिन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।