संसद भवन से मिली जानकारी के अनुसार, रामनाथ कोविंद के साथ ही शुक्रवार को यमुनापार के भी दो लोगों ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से एक कांति नगर के रहने वाले अनिल शर्मा हैं, जबकि दूसरे गीता कॉलोनी के दो ब्लॉक में रहने वाले सूरज प्रकाश हैं। इससे पहले शाहदरा के चंद्रलोक के रहने वाले अमित कुमार शर्मा भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। उधर, दक्षिण दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के जी-ब्लॉक में रहने वाले सुशील कुमार अग्रवाल की ओर से भी नामांकन दाखिल किया गया है। इनके अलावा, मोती नगर के डी-ब्लॉक के जीवन कुमार मित्तल और ईस्ट सागर पुर के बीरपाल सिंह मलिक के नाम के भी नामांकन पत्र दाखिल हुए लेकिन इनमें से बीरपाल सिंह मलिक का नामांकन खारिज कर दिया गया
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।