इंडियन रेलवे: अब उधारी मे कर सकेंगे ट्रेन का सफ़र, अब तक 50 लोगों ने सेवा का किया उपयोग
(DELHI, DELHI) डिजिटल इंडिया को स्वीकार करने वाली पहली सरकारी एजेंसियों में एक आईआरसीटीसी वाकई कैशलेस होती जा रही है, जिसका लाभ उठाते हुए आप भी रेल यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की साइट से उधार में टिकट बुक करा सकते हैं। अब इंडियन रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई स्कीम लांच की है, जिसके जरिए यात्री घर बैठे क्रेडिट पर टिकट बुक करा सकेंगे। आईआरसीटीसी ने बुक नाउ पे लेटर स्कीम के तहत इस सुविधा को लांच किया है। इस स्कीम में यात्रा की तारीख से पांच दिन पहले यात्री को टिकट बुक करवानी होगी। यात्रियों को टिकट का पेमेंट देने के लिए 14 दिनों का समय मिलेगा। इस सुविधा के लिए यात्रियों को टिकट की कुल लागत का 3.5 फीसदी अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। इस स्कीम के लिए IRCTC ने मुंबई की एक कंपनी ईपेलेटर से हाथ मिलाया है। आईआरसीटीसी के प्रवक्ता संदीप दत्ता ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से यात्री बिना पैसे के अपनी टिकट बुक करा सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक 50 लोग इस सेवा का इस्तेमाल भी कर चुके हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।