मोदी और ट्रंप की बेहतर कैमेस्ट्री से इधर चीन चिढ़ गया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया है कि अमेरिका भारत का इस्तेमाल एक टूल की तरह कर रहा है। उसने कभी भी सुरक्षा परिषद में भारत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की।
लेख कहा गया है कि भारत इस बात पर खुश हो सकता है कि वह अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी बन रहा है लेकिन इसमें अमेरिका की चाल है, वह भारत का इस्तेमाल कर रहा है।
अमेरिका केवल चीन के वजह से ही भारत से संबंध बढ़ा रहा है। चीन के बढ़ते प्रभुत्व के कारण अमेरिका और भारत साथ आ रहे हैं। उसमें लिखा गया है कि आॅस्ट्रेलिया और जापान चीन के जितने अच्छे मित्र हैं, उतना भारत नहीं है।
लेख में यह भी सवाल किया गया है कि क्या ट्रंप भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे? वहीं, बराक ओबामा ने यह वादा किया था लेकिन वैसा नहीं हो सका।
गौरतलब है कि ट्रंप और मोदी के बीच यह पहली मुलाकात थी। पीएम मोदी ने ट्रंप को परिवार सहित भारत आने का न्यौता दिया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।