खास बात यह है कि आज ही के दिन दोपहर साढ़े बजे मुख्यमंत्री एक बैठक करेंगे। उसके बाद एक बजे मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्र सरकार, यूपी सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के बीच मुख्य जिला सड़क विकास परियोजना के कर्ज को लेकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी। यह कार्यक्रम भी लोकभवन में ही होगा। इसके लिए एडीबी के चेयरमैन खासतौर से लखनऊ आ रहे हैं। उनकी मुख्यमंत्री के साथ अलग से बैठक भी होगी। यहां से एडीबी के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ अलग से एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। शाम चार बजे से होने वाली इस बैठक में मंत्रियों को जीएसटी के बारे में खास ट्रेनिंग दी जाएगी।
जीएसटी की ट्रेनिंग के बाद कैबिनेट की बैठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शाम को पांच बजे बुलाई है। कैबिनेट में तीन आईटी पार्कों और उद्योग नीति को मंजूरी सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए जा सकते हैं। कैबिनेट में उन्नाव जनपद की गंगा घाट नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।
इंसेट-सांसदों, विधायकों से नहीं मिले सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एनेक्सी स्थित कार्यालय में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सांसदों और विधायकों से मुलाकात नहीं की। अधिकृत सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार ईद के कारण ज्यादातर, सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्र में थे। इसलिए मुख्यमंत्री ने यद मुलाकात टाल दी। वे एनेक्सी आए भी नहीं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।