यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने श्100 दिन विश्वास केश् नाम की बुकलेट जारी किया। योगी ने कहा कि 100 दिन की अवधि बहुत कम है लेकिन उन्हें अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियों पर संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशती वर्ष है और राज्य सरकार उनके अंत्योदय के सपने को पूरा करने के कृत संकल्पित है योगी ने यूपी की पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 14-15 सालों में यूपी विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और कानून-व्यवस्था फेल रही लेकिन उनकी सरकार अब सूबे को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और सरकार बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा कर रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।