मजहब के नाम पर फैलाया जा रहा है गलत असर, मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना- मनमोहन सिंह
(DELHI, DELHI) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ईद मिलन के मौके पर पहुंचे मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि मजहब के नाम पर जो गलत असर फैलाया जा रहा है, उसे देखकर मुझे अल्लामा इकबाल की नज्म याद आती है कि 'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना...'

उन्होंने सरकार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। मनमोहन सिंह ने इस खास मौके पर कहा, 'हम हिन्दुस्तान में रहने वाले तमाम बाशिंदों को कंधे से कंधा मिलाकर हिन्दुस्तान की हिफाजत करनी है।' उन्होंने कहा, 'हमारे कानून और कॉन्स्टीट्यूशन ने हमें जो सबक दिया है, ऐसा माहौल पैदा करें, भाईचारे से गले मिलें।

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में विशेष समुदाय के लोगों को गो-हत्या के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। लगातार ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए कहा है, 'गोभक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं की जाएगी।' मनमोहन सिंह ने इस मामले में कहा, 'मजहब के नाम पर जो गलत असर फैलाया जा रहा है, मुझे अल्लामा इकबाल की नज्म याद आती है, 'मजहब नहीं सिखाता आपस....'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।