जदयू-राजद के बीच और गहराए मतभेद
(India)
बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के साथी जेडी(यू) और आरजेडी के बीच मतभेद बढ़ते दिख रहे हैं। जेडी(यू) ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ रैली से किनारा कर लिया है। यह रैली 27 अगस्त को पटना में आयोजित की जाएगी। जेडी(यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, ‘यह आरजेडी की रैली है और जेडी(यू) पार्टी के तौर पर इसमें हिस्सा नहीं लेगी। अगर जेडी(यू) के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को न्योता मिलता है तब वह व्यक्तिगत क्षमता से उसमें उपस्थित होने पर फैसला लेंगे।’ बिहार के महागठबंधन के बीच बढ़ते मतभेद का यह एक और उदाहरण है। इससे पहले जेडी(यू) ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन जताया था। वहीं, शुक्रवार आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में जीएसटी के लॉन्च कार्यक्रम में भी नीतीश ने अपने प्रतिनिधि को भेजा था, जबकि महागठबंधन सहयोगी आरजेडी और कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।