लालू की मुसीबत: 2006 रेलवे होटल टेंडर मामले में 12 स्थानों पर CBI छापा, पत्नी और बेटे पर केस दर्ज
(BIHAR, BIHAR) लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। चारा घोटाला, जमीन विवाद के बाद अब वे होटल टेंडर के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबरों के मुताबिक सीबीआई ने लालू यादव के 12 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से छापेमारी शुरू की और केस भी दर्ज किया गया है। दिल्ली, पटना, रांची, पुरी, गुरुग्राम में 12 ठिकानों पर जमकर छापेमारी हो रही है।

दरअसल 2006 के दौरान लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेलमंत्री थे और उन पर आरोप है कि तब उन्होंने रेलवे के होटल टेंडर निजी कंपनी को दिए थे। रेल मंत्री के तौर पर निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया था। सीबीआई ने आईआरसीटीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक, एक व्यक्ति, एक निजी मार्केटिंग कंपनी के दो निदेशक और एक अन्य कंपनी के दो निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि आयकर विभाग ने बेनामी ट्रांजैक्शन ऐक्ट के तहत लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। होटल टेंडर मामले को लेकर सीबीआई की छापेमारी चल रह रही है। मामले में लालू यादव के बेटे, पत्नी और बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि पहले से ही लालू यादव और उनके परिवार पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।