उन्होंने बताया कि विधानमंडल की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बात हुई है। नाकि किसी छापेमारी को लेकर। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बिहार सरकार के खिलाफ साजिश कर रही है। राजद 27 अगस्त को होने वाली रैली में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रहा है। इस बैठक में किसी भी छापों के बारे में कोई बात नहीं हुई है। जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, देश में घृणा की राजनीति चल रही है। इन सबके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।
सिद्दीकी ने बताया कि इस बैठक में विधायकों को दो पन्ने का एक लिखित दिया गया। इस लिखित में 27 को होने वाली रैली के बारे में चर्चा की गई है। गौरतलब है कि पहले राजद की बैठक 16 जुलाई को होनी थी, लेकिन अब सोमवार यानी 10 जुलाई को भी बैठक बुलाई गई है। इसलिए भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बदले हालात पर लगातार मंत्रणा कर रहे हैं। शनिवार रात वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी को उन्होंने अपने आवास पर बुलाया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।