दक्षिण कोरिया ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिकों के लिए सेक्स स्लेव बनाई गई महिलाओं का पहला विडियो जारी किया है। इन सेक्स स्लेव्स को श्कम्फर्ट विमिनश् भी कहा जाता है। इस ब्लैक ऐंड वाइट विडियो में महिलाएं नंगे पैर ईंटों के एक मकान के बाहर खड़ी दिख रही हैं, जिसे चीन के सॉन्गशन में मिलिटरी द्वारा संचालित वैश्यालय माना जा रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह विडियो सन 1944 में बनाया गया है। शोधकर्ताओं को 17 सेकंड का यह वीडियो अमरीकी आर्काइव्ज में मिला है जिसमें लाइन में खड़ीं महिलाएं एक सैनिक से बात करती दिख रही हैं। दूसरे विश्व युद्ध के समय जापानी सैनिकों द्वारा सेक्स स्लेव्स का इस्तेमाल हमेशा से विवादित मुद्दा रहा है। जापान के उपनिवेश में रह चुके दक्षिण कोरिया का ऐसा मानना है कि जापानी सैनिकों ने 2 लाख कोरियाई महिलाओं को जबरन देह व्यापार में ढकेल दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।