यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने यमुना एक्सप्रेस—वे, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवं यूपीएसआईडीसी का ऑडिट भारत सरकार की संस्था कैग से कराने के निर्देश दिए हैं। महाना ने कहा कि कैग भारत सरकार की विश्वसनीय एवं महत्वपूर्ण संस्था है, जो कि पारदशर्तिा के साथ कार्य करती है।
प्रवक्ता के मुताबिक, औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सभी प्राधिकरणों का कैग संस्था द्वारा ऑडिट कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।