भारत में मिस करने लायक कुछ भी नहीं-माल्या
(International)

भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या ने कहा है कि भारत में मिस करने लायक कुछ भी नहीं है। माल्या ने यह बात उस वक्त कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भारत को मिस करते हैं? बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का लोन लेकर न चुकाने के मामले में घिरने के बाद माल्या भारत से भागकर लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। भारत सरकार ने उनको प्रत्यर्पित करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना मामले में आज उनको सजा का ऐलान हो सकता है। कोर्ट ने माल्या को 10 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश का पालन न करने पर उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।