वेंकैया नायडू के इस्‍तीफे के बाद स्‍मृति ईरानी को सूचना प्रसारण और नरेंद्र तोमर को शहरी विकास मंत्रालय मिला
(DELHI, DELHI)

एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेकैंया नायडू के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं शहरी विकास मंत्रालय का मंत्रालय का जिम्मा वरिष्ठ मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फेरबदल की जानकारी दी है। वेंकैया के पास केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और आवासीय एवं शहरी मामलों के 2 मंत्रालय थे।
स्मृति ईरानी के पास अभी टेक्सटाइल मंत्रालय है जबकि तोमर ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं। आपको बता दें कि सोमवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर वेंकैया के नाम की घोषणा की गई थी। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने एक बैठक में नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। यूपीए ने महात्मा गांधी के पौत्र व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गोपालकृष्ण गांधी को इस पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। संख्याबल के हिसाब से उपराष्ट्रपति पद पर वेंकैया का चुना जाना लगभग तय है। एनडीए के सभी दलों के अलावा एआईएमडीके और वाईएसआर कांग्रेस ने भी वेंकैया की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। वहीं गोपाल कृष्ण गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन 18 विपक्षी दलों के अलावा बीजू जनता दल ने किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।