पाकिस्तान को बड़ा झटका: US ने माना, आतंक को पनाह देने वाला देश है पाक
(India) अमेरिका ने अपनी एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा कि पाकिस्तान उन देशों और क्षेत्रों में से एक है जो अपने यहां आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराता है। इसमें कहा गया कि लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी गुट उसकी सरजमीं से गतिविधियां चलाने के साथ ही अपने आतंकियों को प्रशिक्षित कर रहे और पैसे जुटा रहे हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी सालाना 'कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म' में कहा है कि पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बल केवल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे उन आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं जो उसके यहां हमले करते हैं। वह अफगान तालिबान या हक्कानी जैसे आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता जो अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह रिपोर्ट हर साल अमेरिकी कांग्रेस में पेश की जाती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।