बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के बीच बढ़ रही दूरियां के बीच नीतीश कुमार की पीएम मोदी से करीबियां देखने को मिल रही है। राजनीतिक हलकों में इस संकेतों के अर्थ निकाले जाने लगे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की विदाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार शाम को दी जा रही डिनर पार्टी में शामिल होने दिल्ली आएंगे। पार्टी का आयोजन दिल्ली के हैदराबाद हाउस में किया गया है। नीतीश कुमार विपक्ष के अकेले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो पीएम मोदी की ओर से दी जा रही डिनर पार्टी में शामिल होने आएंगे। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को डिनर में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक अधिकतर मुख्यमंत्रियों का कहना था कि डिनर में शामिल होने के लिए उनका राजधानी आने का कोई क्रार्यक्रम नहीं है। वहीं, कुछ का कहना है कि उन्हें अभी तक निमंत्रण नहीं प्राप्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन शनिवार को आयोजित एक पार्टी मीटिंग के लिए दिल्ली आ रहे हैं, लेकिन वह डिनर पार्टी में शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार के अलावा जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी डिनर में शामिल हो सकते हैं। यह दोनों पार्टियां ही एनडीए में बीजेपी की सहयोगी हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।