नोटबंदी और जीएसटी के विरोध में शिवसेना ने
(India)
केंद्र सरकार के गठबंधन ‘एनडीए’ में प्रमुख दल के रूप में शामिल शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी के अच्छे दिनों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छे दिन सिर्फ सरकार के विज्ञापनों में ही नजर आ रहे हैं, बाकी तो सिर्फ आनंद ही आनंद है। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने जीएसटी और इसके लागू करने के तरीके के भी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें हो रही हैं वो गड़बड़ हैं। इन्हें देखते हुए शांत रहना मुश्किल है। फिलहान समझदारी इसी में है कि जो हो रहा है उसे शांति से देखते रहो। लेकिन शिवसेना की विरासत के खून में शांत रहना नहीं है। इसलिए जहां-जहां हमें ठीक नहीं लगता वहां-वहां हम अपने विचार मजबूती से रखते हैं और रख रहे हैं। साक्षात्कार में जीएसटी के बहाने ठाकरे ने मोदी सरकार पर सत्ता के केंद्रीयकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘विरोध के पीछे हमारा एक ही उद्देश्य है। हमारे यहां सबका केंद्रीयकरण करना है या विकेंद्रीकरण करना है? अगर जिसकी लाठी उसकी बैंस ही राज करने का तरीका है तो राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। तब उन्होंने पंचायती राज को निचले स्तर तक पहुंचा दिया था। ठीक वैसे ही आज मोदी प्रधानमंत्री हैं और उस स्वायत्तता को खत्म कर सब केंद्र के हाथ में रखने का काम किया जा रहा है।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।